Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पशु चिकित्सा संघ देवरिया के कार्यकारिणी का हुआ गठन, डॉ. दिग्विजय यादव बने अध्यक्ष

देवरिया। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ, जनपद देवरिया इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन शुक्रवार को पशु चिकित्सालय देवरिया सदर परिसर में डॉ श्रीनिवास प्रसाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी देवरिया के देखरेख में सर्वसम्मति से संपन्न हुई। यह प्रक्रिया महामंत्री उ.प्र.पशु चिकित्सा संघ, लखनऊ के निर्देश के क्रम में की गई।

नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में 

अध्यक्ष-डॉ. दिग्विजय यादव, पशु चिकित्साधिकारी बैतालपुर,

उपाध्यक्ष-डॉ. अमित कुमार सिंह पशु चिकित्साधिकारी, लार ,महामंत्री-डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह पशु चिकित्साधिकारी पकड़ी बाजार,

संयुक्त मंत्री-डॉ. कंचन लता, पशु चिकित्साधिकारी पैना,

कोषाध्यक्ष-डॉ. सुनील कुमार पशु चिकित्साधिकारी भटनी को चुना गया। सदस्य के रूप में डॉ. सुशील कुमार उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भाटपार रानी,डॉ. वेद प्रकाश यादव उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सलेमपुर, डॉ. राम श्याम सिंह पशु चिकित्साधिकारी मईल, डॉ. सतीश कुमार पशु चिकित्साधिकारी गौरी बाजार एवं डॉ. उदय भान वरूण पशु चिकित्साधिकारी पथरदेवा को सर्वसम्मति चुना गया। अध्यक्ष डॉ दीग्विजय यादव ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी जनपद में पशु चिकित्सकों की समस्याओं के निराकरण, पशु सेवा को बेहतर बनाने और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग करेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh