Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छित्तेपुर गांव में एहसान खान के नेतृत्व में चौथे दिन भी आमरण अनशन जारी

दीदारगंज -आजमगढ़ ।विधान सभा क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में एहसान खान के नेतृत्व में मांगो को लेकर पांच मई से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन आमरण अनशन में तब्दील हो गया। धरना में क्षेत्र की तमाम महिलाऐं उपस्थित थीं। एहसान खान की मुख्य मांगें ऋषियों की धरती दुर्वासा धाम के मुख्य महंथ राम आसरे गोस्वामी के पौत्र सचिन गोस्वामी के उपर फर्जी गोकशी का मुकदमा लगाकर जेल भेजा गया। रामसकल पांडेय ग्राम भोगईचा थाना अहरौला के आठ परिवारों पर झूठा फर्जी हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।रामनगीना सिंह ग्राम पुरूषोत्तमपुर और उनके तीनों बेटों पर फर्जी हत्या, रश्मि उम्र 18वर्ष ग्राम ओझौली थाना मुबारकपुर का अपहरण कर गैंगरेप और दोषियों पर कार्रवाई न करके उसके भाई तथा बहन पर ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। एहसान खान का बेटा सरायमीर थाना में पिता के उपर हुए जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराने गया तो उसे चार दिन तक तक पुलिस ने हिरासत में रखा। स्विट्जरलैंड में स्कालर दलित बेटी रोहिणी घावरी का शोषण और रेप का चंद्रशेखर रावण पर गम्भीर आरोप फिर भी पीड़िता का मुकदमा अभी तक  दर्ज नहीं हुआ।
इसलिए इनसब की  जांचकर उचित कार्रवाई हो और दोषियों  पर कार्रवाई हो यही हमारी मांग है।।
जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तबतक धरना और अनशन जारी रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh