यूपी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर फिर होंगे पोस्टपेड, जून में मिलेगा मई का बिजली बिल
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने प्रदेश के सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए उन्हें फिर से पोस्टपेड व्यवस्था में बदलने का फैसला लिया है। अब मई 2026 में हुई बिजली खपत का बिल उपभोक्ताओं को जून 2026 में पोस्टपेड माध्यम से भेजा जाएगा।
UPPCL के अनुसार बिजली बिल उपभोक्ताओं को SMS और WhatsApp के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उन्हें बिल प्राप्त करने में आसानी होगी। निगम ने कहा है कि जिन उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर गलत दर्ज है या पंजीकृत नहीं है, वे तुरंत अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय अथवा टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर नंबर अपडेट करा लें।
बिल नहीं मिले तो ऐसे करें प्राप्त
यदि किसी उपभोक्ता को SMS या WhatsApp पर बिजली बिल प्राप्त नहीं होता है तो संबंधित डिस्कॉम के WhatsApp Chatbot पर संदेश भेजकर बिल हासिल किया जा सकता है।
डिस्कॉम के WhatsApp नंबर
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम: +91 8010968292
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम: +91 7669003409
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम: +91 7859804803
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम: +91 8010957826
केस्को: +91 8287835233
UPPCL ने कहा है कि उपभोक्ताओं की सुविधा और बेहतर सेवा के लिए यह निर्णय लिया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।
























































Leave a comment