Accidental News / दुर्घटना की खबरें
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत
देवरिया।सलेमपुर नगर के ओवरब्रिज (फ्लाईओवर) के नीचे बंद पड़े दक्षिणी रेलवे ढाले को पार करते समय शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 1:10 बजे एक व्यक्ति अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान देवराज राम (55) पुत्र भरोसा राम निवासी ग्राम बटवा पांडेय, थाना लार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बंद रेलवे ढाले को पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल देवरिया भेज दिया।


























































Leave a comment