Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ई रिक्शा सड़क पर पलटा दो हुए गंभीर रूप से घायल

देवरिया।गुरुवार को बरहज से सवारी लेकर करूअना जा रहा ई-रिक्शा करूअना के निकट सड़क में बने गड्ढे में उलझ कर पलट गया, जिससे दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। स्थिति नाजुक देख चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
  बरहज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलडाड़ निवासी रमाकांत कुशवाहा 50 और मईल थाना क्षेत्र के ग्राम अंडिला निवासी मोहम्मद इद्रीश 40 पुत्र रहीम देवरिया को देवरिया जाना था। बरहज में साधन नहीं मिलने से वह ई-रिक्शा से करूअना इस उम्मीद में जा रहे थे कि वहां उन्हें कोई वाहन मिल जाएगा।  लेकिन करूअना के निकट ई-रिक्शा पलट गया। दोनों को गम्भीर चोट आई। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी पर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने स्थिति गम्भीर देख देवरिया मेडिकल कालेज भेज दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh