Crime News / आपराधिक ख़बरे

बरदह: इलाज के दौरान महिला की मौत, क्लिनिक सील, संचालक हिरासत में

Azamgarh के Bardah थाना क्षेत्र में इलाज के दौरान 32 वर्षीय महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा संबंधित क्लिनिक को सील कर दिया गया है, जबकि आरोपी क्लिनिक संचालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार थाना बरदह में 7 मई 2026 की रात 9:03 बजे सुरेंद्र बिन्द पुत्र सोनई बिन्द निवासी ग्राम खम्हौली ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने पर 7 मई की शाम करीब 6 बजे उन्हें मुक्तिपुर स्थित चन्द्रसेन यादव पुत्र प्रकाश यादव निवासी कदनापुर थाना दीदारगंज के क्लिनिक पर इलाज के लिए ले जाया गया था।

वादी का आरोप है कि उपचार के दौरान महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उचित इलाज तथा समय से रेफर न किए जाने के कारण उसकी मौत हो गई। मामले में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 159/2026 के तहत धारा 105 भारतीय न्याय संहिता, 2023 में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव को सौंपी गई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने संबंधित क्लिनिक को सील कर दिया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार भी संपन्न कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी क्लिनिक संचालक चन्द्रसेन यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और विधिक प्रावधानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh