Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बहु प्रतिक्षित एवं महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन रोड का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया पूजन कर किया शुभारंभ

देवरिया।नगर पालिका परिषद गौरा बरहज में जनहित एवं नगर विकास से जुड़ी एक बहुप्रतीक्षित एवं अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना का विधिवत भूमि पूजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह अवसर नगर के विकास इतिहास में एक ऐतिहासिक एवं यादगार क्षण के रूप में दर्ज हुआ।
पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत रेलवे तिराहा से बरहज बाजार रेलवे स्टेशन होते हुए रेलवे क्रासिंग तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य (लागत ₹1,02,34,000) तथा नगरीय सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत स्वीकृत दक्षिण साइड आर.सी.सी. नाला एवं स्लैब निर्माण कार्य (लागत ₹90,98,000) का विधिवत भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ सम्पन्न हुआ।
यह महत्वपूर्ण रेलवे रोड नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल जी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि  श्याम जायसवाल जी के अथक प्रयासों से स्वीकृत हुई तथा इसकी धनराशि अवमुक्त कराई गई।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल , अध्यक्ष प्रतिनिधि  श्याम जायसवाल , अधिशासी अधिकारी  निरुपमा प्रताप , अवर अभियंता श्री अवनीश राय , सभासदगण  धर्मवीर सिंह ,  अभिषेक सिंह ,  विकास मद्धेशिया ,  मोहर्रम राईन ,  अशोक सोनकर  सहित नगर पालिका के समस्त कर्मचारीगण एवं सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे।
यह सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है। परियोजना पूर्ण होने के उपरांत सड़क की गुणवत्ता, मजबूती एवं चौड़ाई में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा बरहज बाजार एवं रेलवे स्टेशन के मध्य आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो सकेगा। साथ ही आधुनिक आर.सी.सी. नाला निर्माण से जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
स्थानीय नागरिकों ने इस विकास कार्य के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे बरहज नगर के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं सराहनीय पहल बताया। 
अध्यक्ष  द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, माननीय नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा जी, माननीय केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं सांसद श्री कमलेश पासवान जी सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी सम्मानित व्यक्तियों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह विकास कार्य शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनहित में संपन्न हो तथा हमारा बरहज नगर निरंतर प्रगति, विकास एवं समृद्धि के पथ पर अग्रसर रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh