Latest News / ताज़ातरीन खबरें
घोसीतहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीयलोकअदालत का ऐतिहासिक आयोजन, सभी न्यायालयों में 10,562 मामलों का हुआ त्वरित निस्तारण
घोसी।मऊ।घोसी तहसील परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया, जिसमें तहसील के विभिन्न न्यायालयों में प्रस्तुत कुल 10,562 मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति से निस्तारण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में वादकारियों और फरियादियों को राहत मिली।
एसडीएम राजस्व संहिता, फौजदारी व अन्य | 3, 392 प्रस्तुत वादों में से 3,392 निस्तारित हुए।
तहसीलदार (धर्मेंद्र पांडेय) घोसी राजस्व व प्री-लिटिगेशन | 6,427 प्रस्तुत वादों में से 6,427 का निस्तारण हुआ|राजस्व संहिता के प्रस्तुत 76वादों में से 76का निस्तारण।तहसीलदार न्यायिक के न्यायालय के राजस्व संहिता के प्रस्तुत 29वादों में से 29का निस्तारण हुआ।
नायब तहसीलदार (घोसी) न्यायालय में 25प्रस्तुत वादों में से 25का निस्तारण| राजस्व संहिता |
नायब तहसीलदार (दोहरीघाट)| राजस्व संहिता के प्रस्तुत 24 में से 24 निस्तारित |घोसी तहसील के सभी न्यायालयों में जितने भी वाद पेश किए गए, उन सभी का न्यायालय में निस्तारण किया गया है
सबसे अधिक संख्या प्री-लिटिगेशन मामलों की रही। अकेले तहसीलदार घोसी के न्यायालय में 6,427 और पूरे तहसील स्तर पर कुल 9,819 प्री-लिटिगेशन मामलों को सुलझाया गया।
पूरी तहसील में राजस्व संहिता के 177और फौजदारी के 281वादों का निपटारा हुआ।
इस बाबत जानकारी देते हुए एसडीएम अशोककुमारसिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आमजन को शीघ्र, सुलभ और सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है। कहा कि लोक अदालत उद्देश्य न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करने के साथ जनता को सुलभ ,त्वरित न्याय दिलाना है।

























































Leave a comment