Latest News / ताज़ातरीन खबरें
घोसी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस, 30 मामलों की हुई सुनवाई, एक का निस्तारण, 8 टीमें निस्तारण हेतु मौके पर रवाना
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ देखने को मिली। एसडीएम अशोककुमारसिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 30लोगों ने अपनी समस्याओं को दर्ज कराया। इस अवसर पर एसडीएम अशोककुमारसिंह, कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह एवं एनटी अभिषेक वर्मा ने लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ समाधान हेतु सम्बन्धित मौके पर पहुंच कर समाधान की बात कही।
थाना समाधान दिवस में कुल 30 मामले दर्ज किए गए जिनमें 24 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे जबकि 6 मामले पुलिस विभाग से जुड़े थे। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही एक मामले का निस्तारण कर दिया जबकि बाकी मामलों के समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त आठ टीमों को मौके पर भेजा गया।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में ग्रामीण व नगर क्षेत्र के लोग अपनी जमीन, रास्ता, सीमांकन, कब्जा व अन्य विवादों को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष निस्तारण का भरोसा दिलाया।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने कहा थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों को निर्देश दिया गया है कि हर शिकायत का निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कहा गठित टीमें मौके पर पहुंच कर शिकायतकर्ता के साथ सम्बन्धित पक्ष की भी बात सुनकर समाधान करे।
कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने कहा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जा रहा है। मौके पर जाकर जांच कर मामलों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। आप सभी गांव की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही करे।
इस दौरान एनटी अभिषेक वर्मा,नगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार, अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, एसआई अशोक सिंह,विजय शंकर, सूरज सिंह,
शुभम तिवारी, कानूनगो मतीन खान तथा लेखपाल अरविंद पांडेय सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।
























































Leave a comment