महाराणा प्रताप जयंती पर विद्यालय में गूंजे वीरता और स्वाभिमान के स्वर
कादीपुर, सुलतानपुर।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर में शुक्रवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
मुख्य वक्ता आचार्य कृष्ण देव सिंह ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और त्यागमय जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय संस्कृति, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक थे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए संघर्ष करना ही सच्ची वीरता है। उन्होंने विद्यार्थियों से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी भैया-बहन एवं आचार्य बंधु उपस्थित रहे। पूरे परिसर में देशभक्ति और वीर रस का वातावरण बना रहा।





















































Leave a comment