निजामाबाद के वार्ड नंबर 8 में तीसरी बार हुआ निरीक्षण, मानक के अनुरूप मिला आरसीसी व सीवरेज कार्य
निजामाबाद, आजमगढ़। नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड संख्या 8 स्थित मोहल्ला तेलीपुर में चल रहे आरसीसी मार्ग एवं सीवरेज निर्माण कार्य का तीसरी बार निरीक्षण किया गया। निरीक्षण राष्ट्रीय प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार एवं समाज सेविका कुलदीप कौर द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान दोनों समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच की। उन्होंने बताया कि उनकी आख्या के अनुसार गली-मोहल्लों में सीवरेज कार्य भूमिगत करते हुए प्रत्येक 10 फीट पर चेंबर बनाए जाने की मांग की गई थी, ताकि भविष्य में सफाई कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और नालियां एवं सीवरेज जाम होने की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
मौके पर निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आरसीसी सड़क निर्माण एवं सीवरेज कार्य मानक के अनुरूप किया जा रहा है। समाजसेवी अरुण कुमार ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष आख्या प्रस्तुत करने के बाद अब कार्य में सुधार दिखाई दे रहा है, जिससे स्थानीय लोग भी संतुष्ट हैं।
निरीक्षण के समय ठेकेदार अमरजीत सिंह भी मौके पर मौजूद रहे और निर्माण कार्य की निगरानी करते दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि कार्य को गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके।
समाज सेविका कुलदीप कौर ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए समय-समय पर निरीक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
निरीक्षण के बाद समाजसेवी अरुण कुमार एवं कुलदीप कौर ने आरसीसी कार्य को बेहतर बताते हुए संतोष व्यक्त किया।





















































Leave a comment