अपर्णा यादव का खुलासा, बताया BJP में जाने से पहले मुलायम ने क्या दी थी ....
मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं। अपर्णा के बीजेपी में आने के बाद से ही बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव बहू के इस फैसले से सहमत थे या नहीं। खुद अपर्णा यादव ने कहा कि उन्हें मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद प्राप्त है तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि नेताजी ने अपर्णा को समझाने की काफी कोशिश की थी। अब अपर्णा ने खुलासा किया है कि बीजेपी में आने के उनके फैसले पर मुलायम सिंह यादव ने क्या नसीहत दी थी।
अपर्णा यादव ने एक टीवी इंटरव्यू में कहा, ''इंडियन फैमिली सिस्टम में जब लड़की की शादी हो जाती है, तो ससुर आपके पिता तुल्य होते हैं। उन्होंने मुलायम खुश रहो का आशीर्वाद दिया। मैं समय-समय पर नेताजी के सामने अपनी बात रखती हूं। उनकी बात सुनती हूं।''अपर्णा ने आगे कहा, ''पिताजी हम बहुओं को कभी भी किसी चीज के लिए रोकते नहीं हैं, वह यह नहीं कहते कि यह करो वह मत करो, रोकटोक नहीं करते।'' क्या बीजेपी में जाने से पहले बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि हां हुई थी।
अखिलेश यादव के इस दावे पर कि मुलायम सिंह यादव ने अपर्णा को समझाने की कोशिश की, बीजेपी नेता ने कहा, ''उन्होंने (नेताजी) ने बहुत बड़ी राजनीतक समझ दी मुझे। उन्होंने मुझे समझाया कि परिवार अपनी जगह है और राष्ट्रवाद एक तरफ है।'' अपर्णा ने कहा कि उनके लिए परिवार से ज्यादा राष्ट्रवाद अहमियत रखता है, इसलिए उन्होंने बीजेपी में आने का फैसला किया।



















































Leave a comment