जी.एम. एकेडमी बरहज में भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ इन्वेस्टिचर समारोह
•नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज एवं सैश प्रदान कर सौंपी गई नेतृत्व की जिम्मेदारी।
देवरिया। जी.एम. एकेडमी, बरहज में मंगलवार को इन्वेस्टिचर समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन बड़े उत्साह, उमंग और आकर्षण के साथ किया गया। समारोह में विद्यालय के नवनिर्वाचित स्टूडेंट कौंसिल मेम्बर को उनके पद एवं दायित्व के अनुरूप बैज एवं सैश प्रदान कर औपचारिक रूप से नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं जी.एम.ए. ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सम्मानित चेयरमैन डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा ने छात्र परिषद के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, ईमानदारी और सेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि कैप्टन शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी, एडमिनिस्ट्रेटर, जी.एम.ए. गोरखपुर तथा विशेष अतिथि मोहन द्विवेदी, प्रधानाचार्य, जी.एम.ए. सलेमपुर की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं अनुशासनात्मक गतिविधियों में सकारात्मक नेतृत्व प्रदान करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास एवं अनुशासन के साथ अपने नेतृत्व दायित्वों को स्वीकार किया। समारोह का वातावरण देशभक्ति, उत्साह और नेतृत्व की भावना से ओत-प्रोत रहा। इस क्रम में कृष्णा तिवारी को हेड ब्वाय, सिद्धि तिवारी को हेड गर्ल, कल्चरल ब्वाय हर्ष वर्मा तो गर्ल में साक्षी जायसवाल रही। स्पोर्ट्स ब्वाय कैप्टन शिवम् जायसवाल तथा गर्ल वैष्णवी तिवारी रही। रेड, येलो, ग्रीन तथा ब्लू कैप्टन क्रमशः अंजलि यादव, प्रसिद्धि, सिमरन तथा अन्नू रहीं। सभी टीमों के समुचित कार्य संचालन के लिए वायस कैप्टन भी बनाए अलंकृत किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सहयोग उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के प्रत्येक सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इन्वेस्टिचर समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं टीम भावना को विकसित करने का सशक्त संदेश दिया। समारोह का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि जी.एम. एकेडमी के छात्र न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जी.एम. एकेडमी, बरहज ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि—
“आज के विद्यार्थी ही कल के सशक्त, जिम्मेदार और कुशल राष्ट्र-निर्माता हैं।”
कार्यक्रम का सकुशल समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।



























































Leave a comment