Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह ने किया रुद्राभिषेक, श्रावण मास में चैतेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन

दीदारगंज, आजमगढ़। श्रावण मास के पवित्र अवसर पर आमगांव निवासी एवं विकास खंड मार्टीनगंज के पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह ने मंगलवार को मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के चितारा महमूदपुर गांव स्थित प्राचीन चैतेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधानपूर्वक भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।
पं. शशांक पाण्डेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूर्व प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह ने श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक कर क्षेत्र, समाज एवं विश्व में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर पं. शशि प्रकाश मिश्र, डॉ. पृथ्वीराज सिंह, प्रवीण यादव, राहुल पाण्डेय सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव का दुग्धाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया तथा भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से समाज में आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने तथा समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh