Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिलाधिकारी की पहल से फरियादी को मिला त्वरित न्याय,  रकवा पूर्ण कराकर फरियादी को दिलाया गया त्वरित न्याय

देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने देवगांव निवासी अंकित उपाध्याय के आईजीआरएस प्रकरण में स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय सत्यापन किया और प्रकरण का त्वरित निस्तारण किए जाने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी की इस पहल और त्वरित निर्देश से फरियादी को मौके पर ही न्याय मिला और उसकी समस्या का समाधान हुआ।

          फरियादी द्वारा शिकायत की गई थी कि उसकी भूमिधरी भूमि के रकबे में कमी है, जिसे पूरा कराया जाए। जिलाधिकारी ने देवगांव पहुंचकर मौके पर ही राजस्व टीम को नियमानुसार पैमाइश कर भूमि का रकबा दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य की उपस्थिति में आज राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश कर फरियादी के भूमि रकबे को नियमानुसार पूर्ण कराया गया।

         जिलाधिकारी की इस पहल पर फरियादी ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी की सक्रियता एवं त्वरित पहल से उसे शीघ्र न्याय मिला और उसकी समस्या का समाधान हो गया। इसके लिए वह जिलाधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करता है।

          जिलाधिकारी ने राजस्व अधिकारियों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों एवं आईजीआरएस प्रकरणों में पूरी सक्रियता बरतते हुए स्थलीय सत्यापन एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक फरियादी को समयबद्ध न्याय दिलाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

        देवगांव में पैमाइश के दौरान नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल वेद राव सहित अन्य राजस्वकर्मी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh