Politics News / राजनीतिक समाचार
ट्रक चालक पर चाकू से जानलेवा हमला
आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के ग्राम सम्मोपुर (खालसा) निवासी सन्तोष कुमार पुत्र डल्लु राम ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि वह अपने ट्रक से बलिया से सामान उतारकर अपने घर वापस आ रहा था तभी उसके गांव के तीन लोग एक ही पल्सर मोटर सायकिल पर सवार होकर आये और ट्रक पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। जब सन्तोष द्वारा इसका विरोध किया गया तो उक्त तीनों लोगों ने सन्तोष पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित द्वारा घटना की लिखित तहरीर स्थानीय थाने में दी। सन्तोष का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
























































Leave a comment