Politics News / राजनीतिक समाचार
अखिलेश यादव ने अपने सांसदीय क्षेत्र में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट के लिये दिये एक करोड़ 10 लाख वही बलराम यादव...
आजमगढ़ : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में आक्सीजन की कमी की पूर्ति के लिए लग रहे प्लांट के वास्ते एक करोड़ दस लाख दिए, तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने भी अपनी निधि से तीस लाख दिए। इस तरह से आजमगढ़ वासियों को कोरोना काल में आक्सीजन की पूर्ति के लिए दोनों नेताओं ने एक करोड़ चालीस लाख दिए।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव आजमगढ़ में अपनी निधि से 100 बेड के तरवा अस्पताल के लिए 30 लाख रूपए दिए। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी एक करोड़ दस लाख दिए हैं।




























































Leave a comment