भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान -
लखनऊ।भाजपा में ही यह संभव है , जहाँ मुझ जैसे कार्यकर्ता को ये मिला है, यहाँ कोई वाद नहीं है , न परिवारवाद , न जातिवाद ,
सभी कार्यकर्ताओं से कहूंगा,आप मेरे लिए सर्वोपरि हैं,आपके लिए लड़ूंगा , अडूंगा और बात भी सुनूंगा,
कार्यालय ,कार्यक्रम, कार्यकर्ता , कोष ये चार चीज़ें संगठन के लिए जरूरी हैं - पंकज
मुझे रूल नहीं करना है, रोल अदा करना है , संगठन , संपर्क , संवाद , समन्वय मेरे मूल मंत्र होंगे ,सभी कार्यकर्ताओं के अनुभवों का काम लिया जाएगा - पंकज
दीनदयाल जी की सोच को मोदी जी ने चरितार्थ किया है , अंतिम व्यक्ति तक योजना पहुँच रही है - पंकज
पहले गोरखपुर का नाम सुनकर लोग पीछे हो जाते थे,पर योगी जी के काम से अब लोग सम्मान से देखते हैं , मुख्यमंत्री जी ने इस प्रदेश का काया कल्प किया है - पंकज !!


















































Leave a comment