Politics News / राजनीतिक समाचार

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई दी गाय के गोबर से बने दीपों, मूर्तियों आदि उपयोग करने की अपील

लखनऊ: 19 अक्टूबर, उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास, दुग्ध विकास एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री  धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सबके विकास, उत्तम स्वास्थ्य और सर्वसमृद्धि की मंगलकामना की है। श्री सिंह ने इस पावन अवसर पर आम जनमानस से गाय के गोबर से बने दीपों, मूर्तियों आदि उपयोग करने की अपील की है।
श्री सिंह ने दीपावली पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली पर्व जहां अंधकार पर प्रकाश की विजय को हर्षाेल्लास से मनाए जाने का पर्व है, वहीं यह पर्व हम सबको एक साथ मिलकर, एकजुट होकर सामाजिक बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा देता है और सदमार्ग पर चलने का मार्ग प्रशस्त करता है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh