Politics News / राजनीतिक समाचार

समाजवादी मजदूर सभा ने जनहित की मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन-आजमगढ़

 आज़मगढ़। समाजवादी पार्टी के आह्वान पर समाजवादी मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मेंहनगर तहसील मुख्यालय पर पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।


समाजवादी मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव की अध्यक्षता में मेंहनगर विधानसभा पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद कार्यकर्ता बैनर के साथ पैदल मार्च करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे और एसडीएम प्रशांत कुमार को जिलाधिकारी आजमगढ़ को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान समाजवादी मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गईं कि क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती और धन उगाही पर रोक लगाई जाए, शारदा सहायक खंड-23 ठेकमा राजवाहा की सड़क पटरी पर उगे जंगली पेड़-पौधों और घास-फूस को तुरंत साफ कराया जाए ताकि आवागमन बाधित न हो और दुर्घटनाएं न हों। इसके अलावा नहर पटरी पिच रोड पर बने गड्ढों को गड्ढामुक्त कराया जाए। कर्मचारियों द्वारा वरासत व अन्य कार्यों में की जा रही अवैध वसूली को बंद कराया जाए और हेराफेरी करने वाले राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई हो। साथ ही ग्राम पंचायतों के खेल मैदानों पर हुए अतिक्रमण को हटवाकर मुक्त कराया जाए।
इस मौके पर समाजवादी मजदूर सभा के विधानसभा अध्यक्ष सत्यम यादव, कोषाध्यक्ष उमेश यादव, सेक्टर प्रभारी सीताराम व नागेंद्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन, एडवोकेट विनोद यादव, अच्छेलाल यादव, मोहन राम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh