Politics News / राजनीतिक समाचार

शौकत अली है जाहिल गंवार,उसे इतिहास पढ़ना चाहिए,उसका बयान समाज मे नफरत पैदा करने वाला है- कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

सुल्तानपुर-बिहार में NDA गठबंधन की सरकार बनेगी और सुभासपा NDA के साथ मिलकर बिहार में चुनाव लड़ेगी।

सपा मुखिया अखिलेश यादव के दो दिन पूर्व ओपी राजभर के जन्मदिन पर 100rs देने वाले बयान पर पलटवार--

साढ़े आठ साल से सत्ता से बाहर है,महल का माल खत्म हो रहा है,जब सत्ता में थे तो प्रदेश सरकार का खजाना लूटते थे,लाखों करोड़ो की बात करते थे।

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के महाराजा सुहेल देव पर की गई टिप्पडी के सवाल पर बोले राजभर--

शौकत अली है जाहिल गंवार,उसे इतिहास पढ़ना चाहिए,उसका बयान समाज मे नफरत पैदा करने वाला है,बहुजन महापुरुषों के अपमान का बयान है,जिस महापुरुष (राजा सुहेलदेव) की मूर्ति और पार्क बनवाने के लिए पीएम ने शिलान्यास किया हो,मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया हो,उसपर उंगली उठाने का मकसद जानते है क्या है,उसके खिलाफ मुकदमा पहले लखनऊ में दर्ज हुआ है,अब पूरे प्रदेश के 75 जिलों में आज दर्ज हो रहा है।

अखिलेश यादव के भाजपा के पास फर्जी वोटर कार्ड बनाने की मशीन होने वाले बयान पर बोले राजभर--

अखिलेश यादव के पास हक लूटने वाली मशीन है,पिछड़ों को,दलितों को,मुसलमानों को,समान्य वर्ग सबको धोखा देने वाली मशीन है,उनके पास तो ये भी है कि 86 में 56 SDM बनाये। थे।

भाजपा के ब्लॉक प्रमुख के सुभसपा में शामिल होने को।लेकर सेंधमारी के सवाल पर बोले-

हम लोग सेंधमारी का काम नही करते है,हम लोग मिलकर के ताकत देने का काम करते है,जो हमारी आपकी ताकत है।दोनों लोग मिलकर के प्रदेश और देश मे जो सरकार चल रही है उसको ताकत देने का काम कर रहे है।

इसौली से सुभासपा से दावा पेश करने के सवाल पर हंसकर बोले पत्रकारों को,आप समझदार है।

पूर्वांचल तक सीमित सुभासपा के संगठन और पार्टी के प्रदेश में बढ़ने के सवाल पर बोले--

प्रदेश छोड़िए हम बिहार में NDA के साथ मिलकर कई जिलों तक पहुंचे है और सरकार बनाएंगे।

पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई.

सुल्तानपुर में शोषित वंचित पिछड़ों के लिए आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे थे पंचायती मंत्री ओम प्रकाश राजभर..


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh