Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रमुख सचिव का 29 अक्टूबर को जनपद आजमगढ़ में आगमन, 30 को .....

आजमगढ़ 28 अक्टूबर-- प्रमुख सचिव, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग, उ0प्र0/नोडल अधिकारी आजमगढ़, के0रविन्द्र नायक का जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को प्रयागराज से प्रस्थान कर 17ः00 बजे जनपद आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात प्रमुख सचिव जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यां की समीक्षा बैठक एवं निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में दिनांक 30 अक्टूबर को जन शिकायतों तथा बाढ़ एवं अतिवृष्टि आदि की समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उसके बाद प्रमुख सचिव जी 18ः00 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-28-10-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh