Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आज़मगढ़ युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन   

आज़मगढ़ युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन, दिनांक 27 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को विकासखंड मिर्जापुर की बिरादर ग्राम सभा में खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  ।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की दबी हुई प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए तथा आगे बढ़ाने के लिए होता है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े खेल कुश्ती कबड्डी दौड़ बालीवाल आदि खेलों का आयोजन संपन्न हुआ प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आशीर्वाद देते हुए अनिल यादव कॉन्ग्रेस कमेटी के प्रदेश संगठन सचिव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए सुविधा एवं संसाधन दिलवाने हेतु लगातार प्रयत्न करने का निर्णय लिया राष्ट्रीय पहलवान अमरजीत यादव ने कहा कि ऐसी अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के बालक तथा बालिकाओं को कुश्ती कबड्डी दौड़ आदि खेलों में अवसर देकर आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का पहलवान अमरजीत यादव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया उसके पश्चात खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया मुख्य रूप से बलवंत यादव पूर्व प्रमुख मिर्जापुर. कुन्नू यादव. कन्हैया यादव .प्रमोद यादव .अरविंद यादव. अशोक यादव .शंकर यादव .तथा अन्य सम्मानित क्षेत्रवासी की उपस्थिति में खेल कार्यक्रम संचालित रहा खेल कार्यक्रम का आयोजन बी ओ रोहित यादव की देखरेख 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 15 सो मीटर बालक बालिका दौड़ कुश्ती कबड्डी बालीबाल तथा अन्य खेल संपन्न हुआ जिसमें
 कुश्ती में साहब लाल प्रथम 69 किलो मैं श्रवण द्वीतीय 63 किलो में बृजेश प्रथम सनोज द्वीतीय 54 किलो में गोलू प्रथम विश्वजीत द्वीतीय दौड मे बालिका 200 मीटर अंजलि प्रथम प्रीति द्विती पंद्रह सौ मीटर में अजीत यादव प्रथम महेश द्वितीय 800 मीटर में महेश।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh