Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भैरोदासपुर गांव में हो रहे रामलीला में.नारद मोह का हुआ मंचन लोगों ने पात्रों का किया सराहना

सगड़ी/आजमगढ़ :आजमगढ़ जनपद के महराजगंज विकासखंड अंतर्गत भैरोदासपुर ग्राम पंचायत स्थित विजय पब्लिक स्कूल के सामने आदर्श बाल रामलीला संस्था द्वारा वर्तमान में रामलीला कार्यक्रम किया जा रहा है । रामलीला का कार्यक्रम अरिमर्दन सिंह के नेतृत्व में चल रहा है इसी कड़ी में रामलीला के कार्यक्रम में नारद मोह का मंचन किया गया जो बेहद शानदार रहा और जुटे लोग देखकर भाव विभोर हो गए । नारद मोह के मंचन को देखकर लोगों ने पात्रों का जमकर सराहना किया आपको बता दें कि यहां का रामलीला बेहद लोकप्रिय है आस-पास के लोग आकर रामलीला देखकर आनंद उठाते हैं और आस-पास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहता है चल रहे रामलीला कार्यक्रम में नाथू राजभर, मजनू गौड़, सौरव सिंह ,अजीत सिंह, रवि सिंह , सनी सिंह , गोविंद गौंड़, अभिषेक सिंह , वीरेंद्र राजभर, मिंटू सिंह, सहित तमाम लोग रामलीला कार्यक्रम में अपना योगदान दे रहे हैं ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh