Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गोमडीह दुर्गा पूजा मेले में छुरा बाजी में मृत युवक की लाश लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने हाइवे को किया जाम

फरिहा/मुहम्मदपुर, आजमगढ़।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमडीह दुर्गा पूजा मेले में सोमवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे छुरा बाजी में मृत युवक की लाश मंगलवार की शाम घर पर आई तो परिजनों व ग्रामीणों ने शव को हाइवे पर रखकर हाइवे जाम कर दिया । देखते ही देखते सूचना पाकर कई थानों की पुलिस व व उपजिलाधिकारी लालगंज मैके पर पहुँचे ।
बताया जाता है कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमडीह के दुर्गा पूजा मेले में सोमवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे छुरा बाजी में एक व्यक्ति घायल हो गया तथा दूसरे की मौत हो गई, वहीं इस तरह की हुई घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है । दूसरा पक्ष निखिल पुत्र विनोद निवासी रोहुआ मुस्तफाबाद अपने साथी के साथ फरार है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आपको बताते चलें कि सोमवार को गोमाडीह मे दुर्गा पूजा मेला था। रात लगभग 10:00 बजे एक पंडाल के सामने कुछ हमलावरों ने सरोज 21 वर्ष पुत्र राम अवतार व विनोद सरोज 22 वर्ष पुत्र रामअचल से दूसरे पक्ष में तू तू मैं मैं के बाद चाकू से एक पक्ष दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । परिवार के लोग आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने सरोज को मृत घोषित कर दिया। वहीं विनोद सरोज की हालत गंभीर बनी हुई है। परिवार व स्थानीय लोगों ने बताया कि हर पंडाल के सामने पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी और पुलिस के सामने ही चाकू से दो युवक के ऊपर हमला हो गया और पुलिस मूकदर्शक बनकर तमासा देख रही थी। यहां तक की चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार घटना के लगभग आधा घंटा बाद घटनास्थल पर पहुंचे ऐसा स्थानीय लोगो ने बताया , जिससे लोगों में काफी आक्रोश रहा। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच जायजा लिया। वही मंगलवार को शाम लगभग 3:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार के लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही ब्रज वाहन समेत कई थानों की फोर्स मौके पर मौजूद रही।
जाम 5 .20 बजे के लगभग खुला जिसमे एसडीएम लालगंज नवीन प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों को आश्वाशन दिया की
अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता की संस्तुति की जाएगी ।
मुख्यमंत्री राहत कोष से संभव सहायता दी जाएगी सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता दी जाएगी
2 बीघा कृषि हेतु जमीन का आवंटन, 2 बिस्वा जमीन जिस पर आवास बना कर दिया जाएगा ,जिसकी संस्तुति के लिए अधिकारियों को बात की जाएगी।
वहीं विधायक द्वार दस लाख रुपए के लगभग सरकारी सहायता प्रदान करने का स्थानीय विधायक से बात करके का प्रयास किया जाएगा। सरकार द्वारा मिलने वाली सहायता दी जाएगी और 2 बीघा कृषि हेतु जमीन का आवंटन 2 बिस्वा जमीन जिस पर आवास बना कर दिया जाएगा जिसकी संस्तुति के लिए अधिकारियों को बात की जाएगी वहीं विधायक द्वारा 1000000 रुपए के लगभग सरकारी सहायता प्रदान करने का स्थानीय विधायक से बात करके सरस्वती करवाने का प्रयास किया जाएगा मौके पर तहसीलदार एसडीएम लालगंज थाना प्रभारी निरीक्षक थाना गंभीरपुर विजय प्रताप सिंह व मुबारकपुर कप्तानगंज निजामाबाद थाने की फोर्स बज्र वाहन पुलिस मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh