GGS NEWS 24 के ख़बर का असर ,स्थानीय विधायक ने समझा बाढ़ पीड़ितो का दर्द,जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
सगड़ी आजमगढ़: जीजीएस न्यूज़24 के ख़बर का असर ,स्थानीय विधायक ने बाढ़ की समस्या को देख जताया चिंता बतादेकि, देवारा क्षेत्र में बारिश के जलजमाव से लोग पहले से ही परेशान थे, कि उसके बाद नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने से पुरा देवरांचल क्षेत्र में पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है वर्तमान समय में स्थिति मे बहुत ही भयावह बनी हुई है। जिससे किसानों की खड़ी फसल धान गन्ना पुरी तरह से बर्बाद हो गई। स्थानीय नेताओं द्वारा सूचना मिलने पर कल वर्तमान विधायक नफीस अहमद क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की जन समस्याओं से रूबरू हुए और उन्हें हर संभव मदद दिलाने की बात कही ।
बतादेकि इससे पहले जीजीएस न्यूज़ 24 नेhttps://youtu.be/t5A3A_jc720 खबर दिखाया
आमजन की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने जिलाधिकारी आजमगढ़ राजेश कुमार ज्ञापन देकर देवारा क्षेत्र को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने व समस्त किसानों की फसल नुकसान कि मुआवजा देने की मांग की ।ज्ञापन के दौरान नफीस अहमद के साथ अतरौलिया के वर्तमान विधायक संग्राम यादव व समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी भी साथ मौजूद रहे ।























































Leave a comment