Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दारोगा को थप्पड़ मारते घसीटकर थाने ले गई लड़की लबे रोड तमाशा देख भीड़ हुई इकट्ठा , गलत इरादे से एक महिला सिपाही के घर पहुंचे दारोगा की शामत


आगरा। आगरा में गलत इरादे से एक महिला सिपाही के घर पहुंचे दारोगा की शामत आ गई। दारोगा को सिपाही की बहन ने पकड़ कर बुरी तरह पीटा। यही नहीं उसे कालर से पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए थाने तक ले गई। पूरे रास्ते वह दारोगा पर थप्पड़ बरसाती रही। सड़क पर यह नज़ारा देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। पता चला कि सिविल ड्रेस में दारोगा जी महिला सिपाही से मिलने उसके कमरे पर पहुंचे थे। छोटी बहन को इस बात पर आपत्ति थी। उसने विरोध किया तो दोनों के बीच तकरार हो गई। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इसके बाद मामला थाने पहुंचा। सिपाही की बहन दारोगा को कालर से पकड़कर वहां तक गई। रास्ते भर उसने दारोगा पर जमकर थप्पड़ बरसाए। हालांकि थाने में पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुट गई। घटना रात करीब 11 बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार एत्मादपुर थाने के पास ही एक महिला पुलिस कर्मी ने किराए पर मकान ले रखा है। शहर के एक थाने में तैनात दरोगा की महिला पुलिस कर्मी से मित्रता है। किसी को इस मित्रता से कोई लेना-देना नहीं था। तमाशा हुआ तो लोग भी यह जानने में जुट गए कि क्या हुआ है। बताया जा रहा है कि दरोगा करवाचौथ पर अपने मित्र से मिलने पहुंचा था। महिला पुलिस कर्मी की छोटी बहन ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। वह दरोगा से भिड़ गई। मारपीट हो गई। वह दरोगा को थाने तक ले आई। घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। थाना पुलिस ने बताया कि मामूली विवाद है। महिला पुलिस कर्मी कोई कार्रवाई नहीं चहाती है। दरोगा के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की है। महिला पुलिस कर्मी की बहन से दरोगा का विवाद क्यों हुआ यह पूछा जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh