Latest News / ताज़ातरीन खबरें
समाजसेवी बसपा नेता शंकर यादव ने किया बाढ़ क्षेत्र का दौरा
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तरी की तरफ बहने वाली घाघरा नदी से आई बाढ़ का आज सोमवार को बसपा सगड़ी प्रभारी प्रत्याशी समाजसेवी शंकर यादव ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ दौरा किया उन्होंने गांगेपुर मठिया रिंगबांध का निरीक्षण किया साथ ही गांगेपुर , परसिया , हैदराबाद , सहित दर्जनों गांवों में जाकर जगह-जगह रुककर लोगों लोगों से हाल-चाल लेते हुए समस्याओं से रूबरू हुए तथा समस्याओं के निराकरण हेतु यथासंभव प्रयास का आश्वासन भी दिया उन्होंने कहा कि अगर सगड़ी का जनमानस हमारी कलम को ताकत दिया तो मैं देवारा वासियों की समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करुंगा इस अवसर पर त्रिलोकी यादव , अनिल मोर्य , अंगद यादव , सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।























































Leave a comment