Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पूर्व मंत्री डॉ कृष्णमुरारी का जोरदार स्वागत : दीदारगंज

दीदारगंज।आज़मगढ़: भारतीय जनतापार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाये जाने पर दीदारगंज विधान सभा के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सदरूद्दीनपुर चौक पर भारतीय जनता पार्टी के लालगंज जिला कोषाध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को फूल मालाओं से स्वागत किया और एक दूसरे को लड्डू खिला कर खुशी मनाया। समारोह को संबोधित करते हुए दिनेश जायसवाल ने कहा कि पूर्वमंत्री डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा को राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य बनाये जाने से जहाँ एक तरफ पार्टी को मजबूती मिलेगी वही दीदारगंज विधानसभा के क्षेत्रीय लोगो की समस्याओं को भी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने में आसानी होगी।
इस अवसर पर मंडल मंत्री अखिलेश राय एवं अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अजीत गौतम, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, अल्पसंख्यक मोर्चा के अहसन अजीज उर्फ लल्ला भाई एवं राम सिंगार यादव प्रधान, बिंदेश्वरी चौहान जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, वीरेंद्र चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh