Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कृषकोन्मुखी योजनाओ की सम्यक जानकारी हेतु विकासखण्डो में एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण


आजमगढ़ 25 अक्टूबर-- उप कृषि निदेशक संगम सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के नव निवार्चित ग्राम प्रधानो, क्षेत्र पंचायत सदस्यो एवं अन्य ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, कम्बाईन हार्वेस्टर मालिको, सहयोगी कृषको एवं प्रगतिशील कृषको को फसल अवशेष प्रबंधन तथा कृषि एवं संवर्गीय विभागो द्वारा संचालित कृषकोन्मुखी योजनाओ की सम्यक जानकारी हेतु आज विकासखण्ड अहिरौला, कोयलसा, अतरौलिया, फूलपुर, पवई एवं मार्टिनगंज परिसर मे एक दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
  उक्त कार्यक्रम का संयोजन सम्बन्धित विकासखण्ड के खण्ड विकास अधिकारी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विकासखण्डवार नामित नोडल अधिकारियो द्वारा प्रतिभाग किया गया। विकासखण्ड कोयलसा मे नामित नोडल अधिकारी के रूप मे जिला कृषि अधिकारी, अतरौलिया मे मुख्य पशु चिकित्साधिकरी, अहिरौला मे जिला गन्ना अधिकारी, फूलपुर मे जिला उद्यान अधिकारी, पवई मे कार्यकारी अधिकारी मत्स्य एवं मार्टिनगंज मे जिला कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उक्त कायर्क्रम मे कृषि एवं संवर्गीय विभागो द्वारा विभाग मे चलाई जा रही कृषक हित की योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही साथ सभी विभागो द्वारा सूचनापरक स्टाल भी लगाया गया। फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्रो के उपयोग एवं फसल अवशेष जलान से होन वाली हानियो पर चचार् की गयी। फसल अवशेष को सडाकर खाद बनाने की विधि बताई गयी। उपस्थित कृषको मे निःशुल्क वेस्ट डिकम्पोजर का वितरण भी कराया गया। कार्यक्रम का वित पोषण कृषि विभाग की योजनाओ से किया गया।


----जि0सू0का0 आजमगढ़-25-10-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh