Latest News / ताज़ातरीन खबरें

10 लाख की शराब के साथ एक गिरफ्तार : बलिया

बलिया। रेवती पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल बलिया की संयुक्त टीम ने पिकप पर लदी 150 पेटी भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की अवैध देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को तस्करी के लिए बिहार ले जा रहा एक तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। बरामद शराब की कीमत लगभग 10 लाख 24 हजार रुपये है। पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर के निर्देशन में रेवती थाना प्रभारी रामायण सिंह मय हमराह, उप निरीक्षक अजय यादव, एसओजी प्रभारी संजय सरोज व सर्विलांस सेल बलिया की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर दतहां बन्धे के पास से अखिलेश यादव उर्फ पिन्टू यादव पुत्र शिवकुमार यादव ( निवासी भोपालपुर, थाना रेवती) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से एक पिकअप में 100 पेटी देशी शराब 180 एमएल की 4800 शीशी तथा 50 पेटी मे 180 एमएल की 2400 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उसके दो अन्य साथी पुलिस को देख बाइक छोड़कर भाग गये है। एक अन्य साथी पिकप चालक के बगल में बैठा था, वह अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने बाइक को बरामद कर 04 अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh