विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान समारोह का हुआ आयोजन : खुटहन
खुटहन जौनपुर 24 अक्टूबर : शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शाहगंज अवध प्लाजा के हाल में विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, समारोह में विशिष्ट अतिथियों का साल दे कर स्वागत किया गया और माताओं को सिलाई मशीन देकर समाज में स्थान देने का कार्य विश्वकर्मा समाज ने किया,विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान समारोह में अपने विश्वकर्मा समाज को शिक्षित और एकजुट रहने की बात करते हुए वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधा की भाजपा सरकार में 17 सितंबर की छुट्टी को रद्द करके विश्वकर्मा समाज को हमेशा नीचा दिखाने का कार्य किया, हर जगह विश्वकर्मा समाज को प्रताणित करने का काम वर्तमान भाजपा सरकार कर रही है,वक्ताओ ने विश्वकर्मा समाज को एकजुट होकर आने वाले 2022 मे विधान सभा चुनाव मे सपा की सरकार बनाने का कार्य करे , जिस से आने वाली सरकार में विश्वकर्मा समाज का उत्थान और बराबर भागीदारी बनी रहे, वक्ताओं ने महंगाई पर बात करते हुए पेट्रोल डीजल में रोज बडोत्तरी व फ्री सिलेंडर दे कर जनता को गुमराह करने की बात भी जनता के बीच उजागिर की,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वर्तमान सपा विधायक शैलेंद्र यादव (उर्फ ललई) व विशिष्ट अतिथि राजेश कुमार विश्वकर्मा सोचनराम विश्वकर्मा.,लालचंद विश्वकर्मा, सुभाष चंद्र यादव, मनोज विश्वकर्मा, राम जी विश्वकर्मा एडवोकेट, शिव कुमार विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा एडवोकेट, नरेंद्र कुमार ,शीतला प्रसाद ,महेंद्र विश्वकर्मा ,सपा नेता अजय विश्वकर्मा व विश्वकर्मा समाज के तमाम लोग उपस्थित रहे।























































Leave a comment