सपा का न्याय यात्रा व बूथ समीक्षा : गोपालपुर
बिलरियागंज /आज़मगढ़ थाना बिलरियागंज के एक मैरिज हॉल में रविवार को समाजवादी पार्टी के गोपालपुर विधानसभा की सामाजिक न्याय यात्रा एवं बूथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए विकास कार्यों को भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा अपना कार्य बता कर गिनाया जा रहा है ।चुनाव सामने हैं कुछ लोग अलग पार्टी बनाये है। जो भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं ।हमारे पिछड़े भाइयों को गुमराह करने का काम करेंगे। जिससे हमें सचेत रहना है ।वही क्षेत्रीय विधायक नफीस अहमद ने कहा कि मौजूदा सरकार में जुल्म,अत्याचार और गुंडागर्दी चरम सीमा पर है। थाने के अंदर सिपाही के साथ अभद्रता की जा रही है। यही भाजपा के लोग पिछली सरकार में महंगाई को डायन बता रहे थे ।जबकि इस समय महंगाई चरम सीमा पर है, तो महंगाई इनकी मौसी बनी हुई है ।प्रदेश के नौजवान और किसान पूरी तरह से परेशान है। हमारी सरकार बनने पर गरीबों, किसानों ,नौजवानों को काम दिया जाएगा। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी द्वारा दिनेश यादव को प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ बनाए जाने पर लोगों ने उनका माल्यार्पण करके स्वागत किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता खिलाड़ी राजभर ने की और संचालन गोपालपुर विधानसभा अध्यक्ष डॉ हरी राम यादव ने किया। इस अवसर पर विधानसभा सचिव तारकेश्वर तिवारी ,राम पलट यादव, सपना निषाद ,जुल्फिकार अहमद, धर्मेंद्र पटेल उर्फ लव कुश ,नसीम अहमद ,अवधेश शुक्ला ,हारून खान,कमलेश यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।























































Leave a comment