Latest News / ताज़ातरीन खबरें

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मिला जीका वायरस का पहला मरीज


कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीका वायरस का पहला मरीज मिला है। जिसकी पुष्टि शनिवार को पुणे से आई रिपोर्ट से हुई है। एयरफोर्स स्टेशन के वारंट अफसर एमएम अली (57) संक्रमित पाए गए है। वह एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें चार-पांच दिन से बुखार आ रहा है। लक्षणों के आधार पर अस्पताल प्रबंधन ने उनका सैंपल जांच के लिए था। जो पाजिटिव आई है। जीका संक्रमित रोगी मिलने की खबर पर स्वास्थ्य विभाग में सनसनी फैल गई। इस मामले की जानकारी होने पर दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम पहुंची गई है। साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए दस टीमें गठित कर दी गई। वहीं संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।जिलाधिकारी विशाख ने बताया कि मरीज में जीका की पुष्टि हुई है। यह यूपी का पहला मामला है। रोकथाम के कदम उठाए जा रहे हैं। इसका वायरस कोरोना की तरह नहीं फैलता है बल्कि यह डेंगू की तरह वेक्टर बोर्न है। उन्होंने नगर निगम की टीम से फॉगिंग और मच्छर मारने की दवा का छिड़काव करने के लिए कहा है। उन्होंने एयरफोर्स अस्पताल, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, उर्सला, डफरिन, कांशीराम अस्पताल के स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक बुलाई। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज से संबंधित स्थानों का निरीक्षण किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh