Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या करके शव को छिपाने के उद्देश्य से पोखरे मे फेंकने वाले अभियुक्त को हुई 20 वर्ष के कारावास की सजा

आज़मगढ़ : नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या करके शव को छिपाने के उद्देश्य से पोखरे मे फेंकने वाले अभियुक्त को हुई 20 वर्ष के कारावास की सजा, मुबारकपुर पुलिस द्वारा हत्या का सफल अनावरण व सार्थक विवेचना तथा पैरवी से मिली सफलता  दिनांक 21/22-11-2019 को रात्रि मे आवेदक की नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 5 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म कर गांव के समीप तालाब के पास हत्या कर फेकने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत हुआ उक्त घटना की गम्भीरता को देखते हुए खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में गठीत टीम द्वारा उक्त सनसनी खेज दुस्कर्म के साथ हत्या का सफल अनावरण हुआ । विवेचना से घटना कारित करने वाला अभियुक्त रामप्रवेश चौहान उर्फ लाला पुत्र महेन्द्र चौहान निवासी पिचरी थाना मुबारकपुर आजमगढ का नाम प्रकाश में आया विवेचना के क्रम में भौतिक साक्ष्य एवम् वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित हुआ फिंगर प्रिन्ट व DNA कराया गया जिससे फारेन्सिक रिपोर्ट में DNA व फिंगर प्रिन्ट का मिलान हुआ घटना मात्र 02 दिवस में अनावरण करते हुए लगभग 19 दिन के अन्दर आरोप पत्र मा0 न्यायालय प्रेषित की गयी तथा चार्ज बनवाकर अभियोजन पक्ष के सभी गवाहो की गवाही न्यायालय में कराई गई फ्रिंगर प्रिन्ट व DNA परीक्षण का परिणाम प्राप्त करने हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में निरन्तर पैरवी की गयी तत्पश्चात परीक्षण परिणाम प्राप्त होने के उपरान्त मा0 न्यायालय दाखिल कराया गया । उक्त मुकदमे की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री सुधीर कुमार सिंह द्वारा गहन पैरवी कर मामलें का शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया उक्त के क्रम में स0पु0अ0/क्षेत्रधिकारी सदर श्री अभिजित आर. शंकर एवं प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर एस0पी0 सिंह एवं अभियोजन पक्ष द्वारा गहन पैरवी करते हुए गवाहो को मा0 न्यायालय में पेश कराकर गवाही कराकर अभियुक्त रामप्रवेश चौहान उर्फ लाला पुत्र महेन्द्र चौहान निवासी पिचरी थाना मुबारकपुर आजमगढ को मा0 न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध ठहराते हुए 20 वर्ष का कारावास तथा 5 लाख रूपया का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । त्वरित न्याय को सुनकर आमजन में खुशी की लहर है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh