Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिला उत्पीड़न के रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के दृष्टिगत महिला जन सुनवाई का किया आयोजन

आजमगढ़ 23 अक्टूबर-- उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के सभागार में महिला उत्पीड़न के रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से महिला जन सुनवाई का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शिकायतकर्ताओं द्वारा कुल 08 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो घरेलू हिंसा, बच्चों व श्रमिक पंजीकरण से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई। जिस पर उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती संगीता तिवारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त प्रकरणों पर त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का भेजना सुनिश्चित करें, जिससे उक्त प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके।
प्रार्थी दिनेश यादव थाना जीयनपुर द्वारा अपनी बहन के सम्बन्ध में दहेज उत्पीड़न एवं बच्चे के लेन-देन के सम्बन्ध में आवेदन के माध्यम से अवगत कराया गया, जिस पर मा0 सदस्या ने उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में दोनो पक्षों से फोन पर वार्ता करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि उक्त प्रकरण महिला थानाध्यक्ष के माध्यम से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
इसी के साथ ही 02 फरियादियों द्वारा श्रमिकों के पंजीकरण न होने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, जिस पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि उप श्रमायुक्त से वार्ता कर तत्काल पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा मौके पर ही तत्काल उप श्रमायुक्त से बात कर उक्त फरियादियों का पंजीकरण करने के लिए श्रम विभाग में भेजा गया।
इस अवसर पर उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बताया कि कोई भी पीड़ित महिला राज्य महिला आयोग के व्हाट्सअप नम्बर-6306511708 पर अपने शिकायत पत्र के साथ आधार कार्ड लगाते हुए भेज सकता है, जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। यह व्हाट्सअप नम्बर प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक सक्रिय रहेगा। इसी के साथ ही मोबाइल नम्बर 7839930410 पर भी कोई भी पीड़ित महिला शिकायत पत्र के साथ आधार कार्ड भेज सकती है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव द्वारा अन्त में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर सीओ सिटी सिद्धार्थ तोमर, एसओ महिला थाना मधुपनिका, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, महिला कल्याण अधिकारी प्रीति उपाध्याय, डीसी अन्नु सिंह, वन स्टॉप मैनेजर सरिता पाल, रंजना मिश्रा, केस वर्कर ममता यादव, पिंकी सिंह, शिवाली त्रिपाठी सहित पुलिस विभाग के महिला आरक्षी आदि उपस्थित रहे।


----जि0सू0का0 आजमगढ़-23-10-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh