Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आईटीआई मैदान हर्रा चुंगी में लगेगा दीपावली मेला : आज़मगढ़

आजमगढ़ 23 अक्टूबर-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह ने अवगत कराया है कि दीपावली मेला आयोजित किये जाने हेतु नगर क्षेत्र में आईटीआई मैदान हर्रा की चुंगी निर्धारित किया गया था, अधिक वर्षा होने के कारण उक्त मैदान में पानी लगने के कारण मेले का आयोजन किये जाने में कठिनाई हो रही है। उक्त परिस्थिति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी से वार्ता की गयी, जिसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा मेले का आयोजन सावित्रीबाई फूले राजकीय पालीटेक्निक आजमगढ़ के मैदान में कराये जाने हेतु स्थान निर्धारित किये जाने के निर्देश दिये गये है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सम्बन्धित अधिकारीगण को निर्देशित किया है कि दीपावली मेले का आयोजन सावित्रीबाई फूले राजकीय पालीटेक्निक आजमगढ़ के मैदान में किया जाना सुनिश्चित करें।


----जि0सू0का0 आजमगढ़-23-10-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh