Latest News / ताज़ातरीन खबरें

10,11 व 25,26 को मतदाता जागरूकता अभियान में शामिल होगें गांव के ये लोग...

आजमगढ़ 23 अक्टूबर-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रत्येक माह की 10 एवं 11 तारीख तथा 25 एवं 26 तारीख को प्रत्येक ग्राम सभा में चुनाव पाठशाला आयोजित की जानी है, जिसमें वर्तमान एवं पूर्व ग्राम प्रधान, प्रधान के निर्वाचन में दूसरे नं0 के प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य, आशा, एएनएम, बीएलओ/आंगनवाडी कार्यकत्री, पंचायत सचिव, लेखपाल/सुपरवाइजर, रोजगार सेवक, ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारी, क्षेत्रीय विद्यालय के अध्यापक, चौकीदार, एनआरएलएम समूह, कोटेदार, वीट सिपाही एवं क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित होंगे।
उन्होने कहा कि चुनाव पाठशाला में वोटर लिस्ट में नाम कैसे पंजीकरण कराया जाय, वोटर लिस्ट में नाम सम्मिलित कराये जाने की पात्रता, नाम पंजीकृत कराने हेतु फार्म-6 के साथ संलग्न होने वाले अभिलेख, 18-19 आयु वर्ग के युवा एवं महिला मतदाताओं का चिन्हांकन, युवा नागरिक जिनके नाम अभी तक वोटर लिस्ट में सम्मिलित नहीं हैं, के नाम सम्मिलित कराने हेतु जागरूकता, महिलाओं के नाम सम्मिलित कराये जाने हेतु जागरूकता, 80+ एवं दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हांकन एवं पोस्टल बैलेट की सुविधा से अवगत कराया जाना, मतदान का महत्व, ईवीएम/वीवी पैट के प्रयोग से चुनाव प्रक्रिया की प्रमाणिकता, इनमें से कोई नहीं (नोटा) का प्रयोग कब करें आदि बिन्दुओं पर चर्चा की जायेगी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त सम्मानित नागरिकों से अपील किया है कि दिनांक 25 एवं 26 अक्टूबर 2021 को अपने ग्राम सभा में आयोजित उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें तथा यदि आपका अथवा आपके परिवार के किसी भी सदस्य का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित नहीं है तो बीएलओ/आंगनवाडी कार्यकत्री को नोट करा दें, जिससे 01 नवम्बर 2021 से प्रारम्भ होने वाले निर्वाचक नामावलियों की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में आपका नाम निर्वाचक नामावली में पंजीकृत किया जा सके।


----जि0सू0का0 आजमगढ़-23-10-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh