करवा चौथ के उपलक्ष्य में ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज फुलेश में मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग का आयोजन
दीदारगंज-आजमगढ़ : मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश स्थित ओमप्रकाश मिश्र इंटर कालेज में करवा चौथ के उपलक्ष्य में शनिवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की चेयरमैन उषा मिश्रा द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया प्रधानाचार्य आलोक शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्ग में आयोजित की गई जिसमें जूनियर वर्ग उपसीनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग की छात्राओं ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता संयोजक प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि छात्राओं द्वारा एक दूसरे के हाथों में थ्री डी,राजस्थानी,मारवाड़ी,एरेबिक,शैडो मेंहदी,बाम्बेकट,ब्राइडल आदि अनेक डिजाइनों में मेंहदी बनाई गई विद्यालय की चेयरमैन उषा मिश्रा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में छिपी कला निखार लाती हैं मेहदी को करवा चौथ पर ही नहीं इसको हर खुशी के अवसर पर हाथों में लगाई जाती है प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में प्रथम स्नेहा प्रजापति,द्वितीय मरिया एवं कशिश एवं तृतीय सानिया , उपसीनियर वर्ग में प्रथम अर्चना सोनी व नेहा यादव,द्वितीय अंशिका एवं तृतीय मुस्कान शेख व पायल तथा सीनियर वर्ग में प्रथम नैन्सी राय द्वितीय अंशिका सिंह व काजल यादव एवं तृतीय
सोनम राजभर व नेहा गुप्ता व कोमल मिश्रा ने स्थान प्राप्त किया सभी विजेताओं को चेयरमैन तथा प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया सभी विजेताओं को चेयरमैन उषा मिश्रा द्वारा ट्राफी के साथ साथ पांच पांच सौ रूपये नकद दिया गया निर्णायक मंडल में सुधा सिंह प्रतिभा सिंह प्रियंका मिश्रा मनीषा मिश्रा थी इस अवसर पर विजय चौहान अनुराग अमित मनीष जीयालाल प्रभात आदि लोग उपस्थित थे सभी प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रबंधक कृष्ण कांत मिश्र ने शुभकामनाएं दी.























































Leave a comment