Latest News / ताज़ातरीन खबरें
विधि विधान पूर्वक हुआ न्यू चौक दीदारगंज की रामलीला का शुभारंभ
दीदारगंज-आजमगढ़ : मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र के न्यू चौक दीदारगंज की रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार की रात दस बजे पं0दयाराम उपाध्याय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न हुआ जिसमें उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया तत्पश्चात मुकुट पूजन का कार्य सम्पन्न हुआ और उपस्थित लोगों ने श्री राम चंद्र जी के नारे लगाए रामलीला 26 अक्तूबर तक चलेगी इस अवसर पर बाबूलाल यादव राम पाल सिंह लवकुश सिंह दिलीप यादव प्रधान इंद्रपति सेवक अखिलेश सिंह राजीव सिंह कमला सिंह राम दुलार यादव मंगला अग्रहरि पवन यादव आदि उपस्थित थे























































Leave a comment