Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घटिया सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन , #रामनगर से कृष्णापुर जाने वाली संपर्क मार्ग

बदलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर से कृष्णापुर जाने वाली संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनवाया जा रहा है। वही ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता खराब होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को वार्ड संख्या 20 से जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप सिंह 'नाटे' के साथ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द इसकी स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। बताते चलें कि रामनगर बाजार से कृष्णापुर को जाने वाली संपर्क मार्ग लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क बनवाया जा रहा था। शनिवार को सड़क की दशा देख ग्रामीण खासे नाराज हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य शिव प्रताप सिंह 'नाटे' के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को रोक दिया। इस मौके पर योगेश तिवारी, रोहित सिंह, अजय कुमार उपाध्याय, आनंद बिहारी तिवारी, गजराज सिंह, राहुल उपाध्याय, रवि प्रसाद गौड़ 'प्रधान' सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh