Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गम्भीरपुर थाना परिसर में समाधान दिवस पर कई मामलों पर सुनवाई

फरिहा/मुहम्मदपुर, आजमगढ़ । गम्भीरपुर थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर अभिजित आर शंकर ने समाधान दिवस की हकीकत परखने के लिए थाना गंभीरपुर में पहुंचकर मामलों की सुनवाई की । समाधान दिवस में जमीनी विवाद संबंधी दो प्रार्थना पत्र मौके पर हल करने हेतु स्थानीय पुलिस के जिम्मे किया।
समाधान दिवस में क्षेत्राधिकारी ने राजस्व विभाग संबंधित विवाद तुरंत हल करने के निर्देश दिए । समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण हर हाल में गुणवत्तापूर्ण हो ऐसा उन्होने निर्देश दिए । उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद के मामलों में दोनों पक्षों को थाने बुलाकर न्यापूर्ण समझौता कराने का प्रयास करें। यदि कोई भी व्यक्ति दबगंई दिखाए तो उससे सख्ती से निपटें। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और फरियादी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh