Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का कटा हुआ शव दूसरा अधेड़ व्यक्ति मिला घायल, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त


आजमगढ़। जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त नही हो सकी है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के पास स्थित रेलवे ट्रक के पास शनिवार तड़के कुछ ग्रामीण टहलने के लिए गए थे। इस दौरान ट्रैक पर एक 30 वर्षीय युवक का कटा हुआ शव व एक अधेड़ व्यक्ति को घायल अवस्था में देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची रानी की सराय थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास कुछ नहीं मिला। पुलिस ने आस-पास के लोगों से उसकी पहचान कराने को कोशिश की। लेकिन युवक के शव का शिनाख्त नहीं हो सकी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ की पहचान कोटवा गांव निवासी 50 वर्षीय टनकू विश्वकर्मा पुत्र गफ्फार विश्वकर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने घायल टनकू को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार कोटवा में शुक्रवार को मेला था। रात के समय उक्त दोनों लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे होंगे और ट्रेन की चपेट में आ गए होंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh