Latest News / ताज़ातरीन खबरें
जौनपुर में हुए हादसे में मृतकों के आश्रितों को मिलेगा चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता
जौनपुर। बड़ी मस्जिद के पीछे रौजा अर्जन मोहल्ले में कल रात तीन मंजिला मकान गिरने से पांच लोगों की मौत व छह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के लिए जिला प्रशासन की तरफ से राहत की घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जिला प्रशासन को पीड़ित व आश्रितों को राहत व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को देने का निर्देश दिया है।
जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक मरने वालों के आश्रितों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ ही घायलों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है।
इसके अलावा सभी आश्रितों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ दिया जाएगा।























































Leave a comment