दो पक्षों में कहा सुनी के बाद मनबढ़ व्यक्तियों ने दो पहिया वाहन को बुरी तरह किया ध्वस्त
पतहना/जौनपुर : थाना सराय ख्वाजा अंतर्गत पतहना ग्राम में दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और कहासुनी होते होते हाथापाई भी हुई इस दौरान कुछ मनबढ़ अराजक तत्वों ने एक पक्ष के व्यक्ति की दो पहिया वाहन पल्सर को बुरी तरह से तोड़ फोड़ कर ध्वस्त कर दिया है। पुलिस को किसी ने सूचना दी मौके वारदात पर पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को हटाया और शांति व्यवस्था कायम रहे किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसके चलते एक ही पक्ष के दो लोगो को सराय ख्वाजा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जबकि जिन लोगों ने कानून को हाथ में लेकर दो पहिया वाहन को ध्वस्त किया उनके ऊपर भी कानूनी कार्रवाई होना न्याय संगत है। स्थानीय लोगों के बताने अनुसार वहां सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई थी कुछ लोग तो एक पक्ष के घर को फूंकने घर में घुसकर तोड फोड़ करने की बात कर रहे थे। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो।























































Leave a comment