Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दुकान का दरवाजा तोड़कर बीस हजार नगदी सहित हजारों के सामान चोरी : अहरौला


अहरौला। थाना क्षेत्र के बस्ती भुजबल बाजार में बुधवार की रात बासथान गांव निवासी संजय विश्वकर्मा की घर से एक किलोमीटर दूरी पर बस्ती भुजबल बाजार में बाइक और पंचर बनाने की दुकान है बुधवार की रात दुकान पीछे लगे लकड़ी के दरवाजे को चोरों ने तोड़ दिया तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने दुकान से गेहूं के ड्रम में रखा गया ₹20000 नगद, लगभग 20 पीस बाइक में लगने वाला नया ट्यूब और कुछ अन्य सामान उठा ले गए सुबह होने पर जब दुकान मालिक संजय विश्वकर्मा गुरूवार को दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान के सारे सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हुए थे जिससे उसका होश उड़ गया संजय के अनुसार वह दुकान पर ही सोता था लेकिन बुधवार को कहीं चला गया था और दुकान के पीछे खिड़की मे लगे लकङी का दरवाजा तोड़कर के चोर दुकान से सामान और नकदी उठा ले गए जानकारी होने पर संजय विश्वकर्मा ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी मौके पर पहुंची 112 की पुलिस ने मौका मुआयना कर वापस लौट गई वही संजय ने अज्ञात चोरों को चोरों के खिलाफ थाने पर तहरीरा दी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh