Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सभी कर्मचारियों को 30 नवम्बर तक दूसरे डोज का वैक्सीन लेना अनिवार्य

आजमगढ़ 22 अक्टूबर-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद के समस्त सरकारी/अर्द्धसरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था, कि उनके अधीनस्थ जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों को दिनांक 30 नवम्बर 2021 तक डबल डोज वैक्सीनेशन का कार्य कराना पूर्ण सुनिश्चित करे। उक्त के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा विभागां की समीक्षा कर डबल डोज टीकाकरण की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराते हुए टीकाकरण से संबंधी सूचना भेजे जाने की अपेक्षा की गयी है।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि नियत समयावधि के अन्दर अपने विभाग के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के डबल डोज टीकाकरण की कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें तथा टीकाकरण से संबंधी सूचना निर्धारित प्रारूप पर दिनांक 25 अक्टूबर 2021 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करायें।


----जि0सू0का0 आजमगढ़-22-10-2021-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh