Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवम्बर में मेडिकल कॉलेज में पठन-पाठन का होगा कार्य शुरू : करंजाकला


करंजाकला जौनपुर। उमानाथ सिंह मेडिकल कॉलेज सिद्धीकपुर जौनपुर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है सोमवार को नेशनल मेडिकल कमिशन की टीम ने वर्चुअल निरीक्षण किया और परिणाम स्वरूप सात शासन स्तर से मेडिकल कॉलेज को मान्यता प्राप्त हो गया जनपद वासियों के लिए यह खुशी की खबर है कि मेडिकल कॉलेज को शासन स्तर से मान्यता प्राप्त हो गया है संभावना जताई जा रही है की 25 अक्टूबर को पीएम मोदी वाराणसी से इसका वर्चुअल उद्घाटन भी कर सकते हैं जिसके बाद एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 100 सीटें पर प्रवेश कराया जाएगा और नवंबर के द्वितीय सप्ताह से पठन-पाठन का कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

बृहस्पतिवार दोपहर जिला अधिकारी मनीष वर्मा ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर अशोक निरीक्षण किया और मेडिकल कॉलेज में बन रहे बिल्डिंगों के बारे में जाना और निर्माण कार्य को शीघ्र ही पूरा कराने पर जोर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh