पड़ोस की दादी के दाह संस्कार से लौटते समय दो पक्षों में हो रहे विवाद को सुलझाने पहुचें 43 वर्षीय व्यक्ति को दबंगों ने मारी गोली
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, दूसरे को कुल्हाड़ी प्रहार कर गंभीर रूप से किया घायल, वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल,ग्रामीण घायलों को बदलापुर सीएचसी ले गए, दोनों की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एएसपी (ग्रामीण) त्रिभुवन सिंह व सीओ बदलापुर ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना जाँच पड़ताल किया, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि परिवार वालो की तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार खानपुर गांव की पूर्व प्रधान आशा देवी के आवास पर दोपहर लगभग 2.30 बजे बाइक से पहुंचे बदमाशों ने वहां पहले से मौजूद 43 वर्षीय जैसराज मौर्य के दाहिने पैर में घुटने के पास गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे पूर्व प्रधान के 23 वर्षीय पुत्र सुमित मौर्य को सिर में कुल्हाड़ी से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया।
इसके अलावा बीच बचाव कर रहे सभाजीत मौर्य सहित चार अन्य को मामूली चोटें आईं। घायलों को पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर ले जाया गया। फिर जैसराज व सुमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक से आए लगभग आधा दर्जन हमलावर घटना को देने के बाद भाग गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।























































Leave a comment