देवारांचल के विकास की राह पर चले प्रमुख पति पारसनाथ यादव
सगड़ी आजमगढ़ : जनपद के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र व महराजगंज विकासखंड अंतर्गत नौबरार देवारा जदीद कीता प्रथम गांव निवासी समाजसेवी व भाजपा नेता पारसनाथ यादव देवारांचल के विकास को लेकर काफी गंभीर हैं और देवारांचल में कुछ न कुछ कार्य कराते हुए विकास के पहिए पर दौड़ाने के लिए अग्रसर हैं । आपको बता दें कि उनकी धर्मपत्नी सुनीता यादव वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख भी हैं जब से ब्लॉक प्रमुख पद पर आसीन हुई है तब से प्रमुख पति पारसनाथ यादव देवारांचल के विकास में हरसंभव प्रयास में जुटे हुए हैं वैसे बीते कई वर्षों से समाजसेवा में अग्रसर रहे हैं इन दिनों वह देवारांचल के कई गांव में जगमग कराने हेतु लाइटें लगवाने का कार्य कराने में जुटे हुए हैं । जहां रात को अंधेरा ही अंधेरा दिखाई देता था उन गांवों में जगमग रोशनी का कार्य करवा रहे समाजसेवी भाजपा नेता पारसनाथ यादव की छवि काफी साफ-सुथरी है इनके पास अगर कोई फरियादी समस्या लेकर जाता है तो वह तुरंत इसका संज्ञान लेते हैं और समस्या के निराकरण हेतु में जुट जाते हैं । प्रमुख पति पारसनाथ यादव के समाज सेवा से लोग काफी प्रभावित हैं और गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हर चट्टी चौराहों और गांवों में लोग इनकी सराहना कर जमकर प्रशंसा कर रहे । इनके जनसंपर्क का अभियान लगातार जारी है और गांव में जाकर ग्रामीणों का आशीर्वाद मांग रहे और ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू होकर यथासंभव प्रयास का आश्वासन देकर निराकरण हेतु जुटे हुए हैं और आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी के तरफ से हुंकार भर रहे हैं । वह निस्वार्थ भाव से तन मन धन से समाजसेवा में जुटे हैं लोगों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि अगर गोपालपुर विधानसभा से समाजसेवी पारसनाथ यादव विधायक बन जाते हैं तो देवारांचल क्षेत्र के विकास के साथ-साथ नौजवानों, किसानों , मजदूरों , गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित होगा ।























































Leave a comment